गुजैनी में 10 लाख की चोरी करने वाला राजमिस्त्री अरेस्ट:सिलाई कारीगर के घर के पास कर रहा था काम, सगा भाई फरार


गुजैनी पुलिस ने सिलाई कारीगर के बंद मकान से 10 लाख की चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका सगा भाई फरार है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रेउना के रूप नगर घुघुवा निवासी शिवम सोनकर उर्फ प्रिंशु के रूप में हुई है। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को एकता पार्क से पकड़ा। 13 अगस्त को बंद मकान में घुसकर की चोरी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से औरैया के अजीतमल निवासी सिलाई कारीगर अनिरुद्ध सिंह पिछले 15 वर्षों से परिवार समेत पिपौरी बिहारीपुरवा में रह रहे है। उनकी पत्नी सरिता मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाती है। 13 अगस्त की दोपहर में चोरों ने बंद मकान में घुसकर करीब ढाई लाख रुपये नकद व साढ़े सात लाख जेवर पार कर दिए थे। सूचना के बाद पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपियों की पहचान हो गई। डीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शिवम अपने भाई सत्यम सोनकर उर्फ प्रद्युम के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई सिलाई कारीगर के यहां चोरी से पहले पास के एक निर्माणाधीन मकान में दोनों राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। काम के दौरान उन्होंने रेकी और फिर घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए शिवम पर नौबस्ता और हनुमंत विहार में पहले से ही लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। इसके पास से 5500 रुपए नकद, दो अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र व चांदी का सामान समेत करीब छह लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपियों के गैंग्स्टर की कार्रवाई के साथ ही इनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *