फूलपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद विधायक दीपक पटेल:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य, बसपा से जितेंद्र कुमार


प्रयागराज जिले की फूलपुर सीट पर भाजपा विधायक दीपक पटेल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 62% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद वर्तमान विधायक दीपक पटेल हैं। इन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर विपेंद्र सिंह पटेल हैं,उन्हें 11% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर गोल्डी पटेल हैं, उन्हें 5% ने पसंद किया है। वहीँ चौथे नंबर पर विक्रम सिंह पटेल हैं जिन्हें 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अमरनाथ मौर्या हैं। इन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। मुज्तबा सिद्दीकी को 20%, धर्मराज पटेल को 19% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में जीतेन्द्र कुमार सिंह को 45% लोगों पसंद किया है। शिवबरन पासी को 38%, रामतौलन यादव को 7%, लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *