फुटपाथ पर भगवान के चित्र लगाने पर सपाइयों का प्रदर्शन:सपाइयों ने झाड़ू लगाई-कूड़ा उठाया, पूर्व विधायक बोले- ये सिर्फ श्री राम का नहीं, सनातन का अपमान


कानपुर में मोतीझील स्थित बाल्मीकि उपवन की बाउंड्री पर फुटपाथ किनारे भगवान की चित्रकारी होने का शनिवार को सपाइयों ने विरोध किया। सपाई खुद कूड़ा गाड़ी, बेल्चा और झाडू लेकर पहुंचे। उन्होंने सफाई करने के बाद भगवान के चित्र पर माल्यापर्ण किया और फूल चढ़ाए। इसके साथ ही सपा नेताओं ने मांग की है कि इस तरह से प्रभु का अपमान करने वाले ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्टेड करना चाहिए और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नगर निगम ने मोतीझील के पास फुटपाथ पर लगाए हैं भगवान के चित्र पूर्व विधायक सतीश निगम सपा नेताओं के साथ मोतीझील बाल्मीकि उपवन के सामने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मौजूद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अमित त्रिवेदी, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश यादव, रवि कश्यप, अभिनव बाजपेई, अनुराग निगम, जितेन्द्र गुप्ता, अश्वनी दिवाकर समेत अन्य लोग पहुंचे। इन सभी ने पहले तो झाड़ू लगाकर फुटपाथ किनारे बेल्चे से गंदगी हटाई और कूड़ेगाड़ी से कूड़ा हटाया। इसके बाद फुटपाथ पर लगे भगवान के चित्र पर फूलमाला चढ़ाया और अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *