संभल में दो गुटों के युवकों में मारपीट, VIDEO:डीजे को लेकर पुरानी रंजिश में भिड़े युवक, बेल्ट से भी हमला


संभल में चौराहे पर बुधवार दोपहर 3 बजे दो गुटों के युवकों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। अचानक हुई मारपीट के बाद चौराहे पर मौजूद लोग भी वहां से हट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी गांव का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे पर अचानक दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने बेल्ट से भी एक-दूसरे पर हमला किया। मोबाइल से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में कई युवक एक-दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस पहुंची तो मौके से भागे युवक मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के युवक वहां से जा चुके थे। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। फोन करके चौराहे पर बुलाने का आरोप एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक, उसे 16 सितंबर को फोन करके सैंधरी चौराहे पर बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बेल्ट से हमला किया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीजे को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई टांडा कोठी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच डीजे को लेकर पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते बुधवार को दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झगड़े में शामिल युवकों की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *