बरेली में पालतू कुत्ते की गड़ासे से काटकर हत्या:बचाने के लिए पैर छूता रहा परिवार, दबंगों ने लाठियों से पीटा; महिलाओं को दी गंदी गालियां


बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकटिया गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश और बेवजह की चिढ़ में एक पालतू कुत्ते की गड़ासे से गर्दन काटकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान पीड़ित परिवार आरोपियों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गड़ासे से गर्दन काटी, फिर डंडों से पीटा गांव निवासी अबन कुमार ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही दो सगे भाई अंकित और खेमपाल (पुत्र जितेंद्र) धारदार गड़ासा और लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनके पालतू कुत्ते पर गड़ासे से हमला कर उसकी गर्दन काट दी और लाठियों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। घटना के वक्त अबन के पिता नत्थूलाल और बहनें सोनी व कीमती बेजुबान की जान बचाने के लिए हमलावरों से गुहार लगाते रहे। परिजन उनके पैर तक छूने को तैयार हो गए, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। महिलाओं को दीं गालियां, गांव छोड़ने की धमकी कुत्ते की हत्या करने के बाद आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। दबंगों ने लाठी-डंडे लहराते हुए पूरे परिवार को जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दी, जिससे पीड़ित परिवार खौफ में है। पोस्टमार्टम कराया, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित परिवार ने क्यारा ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश यादव से मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार सिरोही ने बताया कि मंगलवार रात को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *