![]()
झांसी में शनिवार देर रात सेना के ट्रक ने एक महिला और किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान निवाड़ी जिले के चकरपुर की रहने वाली 45 साल की अंगूरी अहिरवार और 10 साल की सेजल अहिरवार के रूप में हुई है। घटना बबीना थाना क्षेत्र में टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। भंडारे से लौटते समय हादसा जानकारी के मुताबिक, दोनों रतौली गांव में भंडारे में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे ऑटो से वापस लौट रही थीं। रास्ते में अचानक ऑटो खराब हो गया। इसके बाद दोनों पैदल ही आगे जाने लगीं। जैसे ही टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे सेना के ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को निकालने का काम शुरू किया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि एक शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरा शव ट्रक में फंसा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
सेना के ट्रक ने महिला-बच्ची को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं; एक शव गाड़ी में फंसा