पीलीभीत में वन कर्मियों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा:हाथ बंधे, फिर मांगे 50 हजार रुपये, जाति भी पूछी फिर पटे से पीटा


पीलीभीत में वन विभाग के कर्मचारियों पर एक ग्रामीण को बंधक बनाकर पीटने और 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि वह चूल्हे के लिए सड़क किनारे पड़ी सूखी टहनियां बीन रहा था। इसी दौरान वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे जंगल के अंदर ले जाकर पेड़ से बांध दिया और उसे खूब पीटा फिर उससे 50 हजार रुपए भी मांगे। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पूरनपुर थाना क्षेत्र के रम्पुरा निवासी मेराज खां ने माधोटांडा थाने में शिकायत दी है। मेराज के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे वह अपने टुक-टुक से लौट रहा था। हल्दी डेंगा के पास सड़क किनारे पड़ी सूखी टहनियां देखकर उसने उन्हें चूल्हे के लिए उठाना शुरू किया। इसी दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीट वाचर विकास, गोकुल, सतविंदर पाल और भगवान दास वहां पहुंच गए। ‘लकड़ियां छोड़ दीं, फिर भी जंगल में घसीट ले गए’ मेराज का आरोप है कि उसने वनकर्मियों को पूरी बात बताई और लकड़ियां वहीं छोड़ दीं। इसके बावजूद चारों वनकर्मी उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गए और एक पेड़ से बांध दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वनकर्मियों ने उससे 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर लकड़ी चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। लाठी और चमड़े के पट्टे से पीटने का आरोप मेराज का आरोप है कि जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो चारों वनकर्मियों ने लाठी और चमड़े के पट्टे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उससे उसकी जाति पूछी गई और इसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने कराया मेडिकल शिकायत मिलने के बाद माधोटांडा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना अध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन के पदाधिकारी थाने पहुंचे ग्रामीण के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी भी उसके समर्थन में माधोटांडा थाने पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि घटना वन विभाग की मनमानी और दबंगई को दर्शाती है। उन्होंने महोफ रेंजर को भी पद से हटाने की मांग की। नागेंद्र सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को जाति पूछकर बंधक बनाना और उसके साथ मारपीट करना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *