![]()
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना ओवरब्रिज के नीचे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर सिपाह निवासी अजय साहू (पुत्र स्व. शिवप्रसाद) सैनी ब्रिज के नीचे फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस टीम और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Source link
फास्ट फूड दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग:कौशांबी में सैनी ओवरब्रिज के नीचे घटना, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया