![]()
मुजफ्फरनगर में शहर के महावीर चौक पर मंगलवार देर रात समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धरना स्थल पर पहुंचे एक युवक ने कथित रूप से प्रदर्शन का विरोध करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद सपा समर्थक भड़क गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीती रात करीब 10 बजे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में हुईं सपा–कांग्रेस की गिरफ्तारी के विरोध में महावीर चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और धरना-प्रदर्शन का विरोध करते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा। देखते ही देखते माहौल अचानक। गर्म हो गया। मौके पर मौजूद सपा नेत्री मोनिका सिंह ने उस पर हमला बोल दिया। हालांकि उसे पुलिस ने बचाते हुए वहां से निकाल दिया। जैसे ही वो युवक अपनी कार की तरफ आगे बढ़ा तो पीछे से दौड़कर मोनिका के उसे फिर से दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक अन्य कार्यकर्ता भी हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और डंडे से दनादन मारना शुरू कर दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही उस युवक को घेर लिया और उसकी जमकर मज़ामत कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आए, पुलिस की मौजूदगी में पिटाई होती रही। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया के कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। साथ ही मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रथमद्रष्टया आरोपी युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के बाद कुछ देर के लिए महावीर चौक पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह माहौल को शांत कराया और आरोपी युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कौन था और उसने विरोध किस कारण किया। हालांकि धरनारत सपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे बीजेपी की साज़िश करार दिया। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि धरने पर अचानक एक संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा और वो कुछ अपशब्द बोलने लगा, जिसके बाद सपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश फैल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग किया और आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
Source link
धरने पर बखेड़ा करने वाले शराबी की धुनाई, VIDEO:महावीर चौक पर चल रहा था प्रदर्शन, अचानक पहुंचे व्यक्ति ने शुरू किया हंगामा