![]()
राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन 86% नमी के कारण लोगों को 34 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश की संभावना है।
अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। नमी अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में हल्की धुंध (मिस्ट) की वजह से विजिबिलिटी घटकर करीब 4.02 किलोमीटर रह गई है। पूरे शहर में बारिश के बदले सक्रिय
मौसम के रडार के अनुसार लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश वाले बादल सक्रिय हैं। ऐसे में दिन में कभी भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यदि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होती है तो निचले इलाकों में जलभराव और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। अगले 4 दिन होगी बारिश पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी राजधानी में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। वहीं रविवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं, इसलिए लोगों को बारिश और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
Source link
लखनऊ में उमस से बेहाल शहर,आज भी बारिश के आसार:86% नमी से 34°C जैसी गर्मी महसूस; विजिबिलिटी 4 किमी तक घटी