फर्रुखाबाद में 16 झोपड़ियों में लगी आग:लाखों का सामान जला, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बाइक भी जली


फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के पथरामई गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में 16 घर जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से चार जानवरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। एक महिला भी आग से झुलसी है। बताया गया कि आग ऋषिपाल के घर से शुरू हुई। तेज हवा के कारण यह तेजी से फैली और देखते ही देखते आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। नन्हे कश्यप, चिरौंजी, दूदेराम, अमरीश, टीकाराम, ऊधो, रामपाल, जयराम, उदयवीर, देवराम, भूरा, जगपाल सहित कई अन्य ग्रामीणों के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने समरसेबल और ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके करीब 30 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटनास्थल का दौरा कर क्षति का आकलन किया। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा गेहूं, चावल, कपड़े, बर्तन, नकदी, राशन कार्ड और मोबाइल फोन सहित एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक भी जल गई। बताया गया कि श्यामपाल की दो झोपड़ी, गेहूं, भूसा, घरेलू सामान, बर्तन, खाने का सामान, कपड़े लकड़ी तख्त आदि जल गए। अरविंद के दो झोपड़ी गेहूं भूसा घरेलू सामान बर्तन आलू कपड़े जले हैं। उधो के यहां पांच झोपड़ी गेहूं भूसा घरेलू सामान बर्तन कपड़े तीन बकरी एक मोबाइल, ऋषि पाल के यहां चार झोपड़ी गेहूं भूसा घरेलू सामान गहने झाले तोड़िया, दो भैंस दो बकरी एक मोटरसाइकिल जली है पीड़ित बोले खुले आसमान के नीचे बिताएंगे रात प्रभावित परिवारों के लोगों ने बताया सिर छुपाने के लिए सुरक्षित जगह बची है और न ही रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान। कई लोग खुले में अस्थायी इंतजाम कर रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। हल्का लेखपाल अनिल ने घटना स्थल पहुंच क्षति का आकलन किया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया गांव पथरामई में 15 फूस की झोपड़ी में आग लग गई थी। हवा तेज चलने के कारण आग तेजी से फैली है। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जली हुई संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है, शांति व्यवस्था कायम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *