![]()
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मदार वादी मोहल्ले में एक महिला शिवानी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सास बीना और चचिया ससुर राकेश उसे जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के चचिया ससुर राकेश ने बताया कि शिवानी करीब तीन-चार माह की गर्भवती थी। उन्होंने दावा किया कि शिवानी ने किसी मेडिकल स्टोर से दवा खा ली थी, जिसके बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसी के चलते उसे लोहिया अस्पताल लाया गया था। राकेश ने यह भी बताया कि शिवानी के पति विकास दिल्ली में नौकरी करते थे, जहां उनके और शिवानी के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। बाद में विकास घर लौट आए और शिवानी भी उनके साथ आ गई। इसके बाद विकास ने शिवानी से प्रेम विवाह किया था। मृतका के तीन पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 7 वर्ष, 5 वर्ष (तेजू) और आठ माह है। राकेश के अनुसार, विकास के पिता का लगभग तीन माह पहले निधन हो गया था। विकास की मां जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।
Source link
फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मेडिकल स्टोर से दवा खाने के बाद बिगड़ी हालत, चार माह की थी गर्भवती