सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संभल में मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर AIMIM का पलटवार, भाजपा नेता के बयान पर कार्रवाई की मांग।
संभल में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद का मुद्दा फिर गरमा गया है। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के बयान के बाद AIMIM ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार की सुबह 09 बजे AIMIM के संभल नगर पालिका चेयरमैन चौधरी मुशीर खां और असमोली के पूर्व प्रत्याशी शकील अहमद अशरफी ने सिंघल के बयान पर पलटवार किया।
उन्होंने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मुशीर खां ने कहा कि देश नेता की इच्छा से नहीं, बल्कि संविधान और कानून से चलेगा। उन्होंने सिंघल के बयान को राजनीतिक टीआरपी बढ़ाने की कोशिश बताया और मस्जिद गिराने की बात पर आपत्ति जताई।

राजेश सिंघल के बयान पर AIMIM ने खोला मोर्चा, मुशीर खां बोले- संविधान और कानून से चलेगा देश।
मुशीर खां ने आरोप लगाया कि 2027 चुनाव से पहले मंदिर-मस्जिद के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग की। शकील अहमद अशरफी ने कहा कि राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए मंदिर-मस्जिद का मुद्दा उछाला जा रहा है।
अमन बनाए रखने की अपील की
जामा मस्जिद को लेकर बयानबाजी पर आपत्ति जताई और प्रशासन से माहौल खराब करने वाले बयानों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि मुस्लिम समाज से संयम बरतने और अमन बनाए रखने की अपील की। अशरफी ने कहा कि किसी भी बयान के जवाब में ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे शहर की शांति प्रभावित हो।

संभल में मंदिर-मस्जिद बयान पर सियासत गरमाई, AIMIM नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई मांगी।
आपको बता दें कि बुधवार की रात 12:30 बजे भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संबोधन करते हुए कहा कि संभल की धरती पर हरिहर मंदिर पर चढ़ाई करने जाओगे, तो गोली नहीं चलेगी, अब गोली नहीं चलेगी।जब आप हरिहर मंदिर पर जाओगे, उस मस्जिद को गिराने के लिए तो आपके ऊपर गोली नहीं चलेगी, योगी सरकार आपके ऊपर पुष्प वर्षा करेगी।
जिला मुख्यालय बहजोई 50 किलोमीटर दूर
“अब संभल की धरती पर मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे”। सिंघल ने यह विवादित बयान पूरा मामला संभल के जिला मुख्यालय बहजोई 50 किलोमीटर दूर तहसील संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटौल में रामलीला मंच पर दिया था। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार क़ो सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए औकात दिखाने की धमकी दी थी।
