Kanpur-Sagar Highway Gravel Accident | NHAI & Police Ignorance

हिमांशु तिवारी | कानपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर के पतारा चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस चौकी मोड़ के पास खड़ा करा दिया था, हाइवे पर गिट्टी फैली हुई है। जिससे बाइक सवार फिसलकर गिरने से चोटहिल हो रहे है। चार दिन बाद भी हाइवे से गिट्टी नहीं हट पाई और न ही क्षतिग्रस्त डंपर, NHAI और पुलिस को दूसरे सड़क हादसे का इंतजार है। एसीपी बोले- डंपर को हटवाया जाएगा।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में बीते चार दिन पहले छ गाड़ियों की भिड़ंत हुई थी, इस दौरान क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस ने कानपुर-सागर हाइवे पर स्थित पुलिस चौकी मोड़ के पास खड़ा कराया था, बीते चार दिनों से हाइवे पर गिट्टी फैली पड़ी है। यहां से निकल रहे बाइक सवार रामू और अजय गिरकर चोटहिल हो गए। दोनों ने अपना उपचार पतारा सीएचसी में कराया है।

यहां पर हाइवे पर बीते चार दिनों से गिट्टी फैली पड़ी है। NHAI और पुलिस प्रशासन को दूसरे सड़क हादसे का इंतजार है। यहां से NHAI की पेट्रोलिंग टीम रोज निकलती है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं गई। जो सोचनीय विषय है।

पतारा कस्बा निवासी राजवीर सैनी ने मामले की शिकायत कई बार पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा से की, लेकिन चौकी इंचार्ज के द्वारा क्षतिग्रस्त डंपर और हाइवे पर फैली गिट्टी को नहीं हटाया गया।

एसीपी बोले- हाइवे पर क्षतिग्रस्त डंपर हटाया जाएगा

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि कानपुर सागर हाइवे और चौकी मोड़ पर खड़े क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाया जाएगा। हाइवे पर फैली गिट्टी को हटवाने के लिए NHAI के अधिकारियों को कहा गया है। जल्द हाइवे को साफ कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *