चेन्नई जा रही फ्लाइट में पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट:आग लगने से सामान जला; हैदराबाद में इंडिगो के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग


दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दरअसल, यात्री सीटों के ऊपर बने ओवरहेड बिन में एक पैसेंजर के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया इससे वहां रखे बैग में आग लग गई। धुआं निकलता देख बाकी यात्रियों ने इसकी खबर क्रू को दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। इंडिगो ने बयान में कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *