![]()
फर्रुखाबाद जिला जेल के वरिष्ठ लिपिक प्रेम कुमार श्रीवास्तव का सोमवार को लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। प्रेम कुमार श्रीवास्तव (57) किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले 13 वर्षों से जिला जेल में तैनात थे। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जेल की एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया,हालांकि बाहर जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रेम कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से बाराबंकी जिले के बंकी थाना क्षेत्र के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी नीता श्रीवास्तव और दो बेटे अमन श्रीवास्तव व मयंक श्रीवास्तव हैं। अमन ने बताया कि उनके पिता दो भाइयों में बड़े थे, उनके छोटे भाई सुरेश श्रीवास्तव हैं।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाने का फैसला किया।
Source link
फर्रुखाबाद जेल के वरिष्ठ लिपिक की मौत:जिला जेल में 13 साल से तैनात थे, लोहिया अस्पताल में चल रहा था इलाज