Skip to content
Saturday, October 3, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • फर्म के नाम पर चालू-खाता साइबर ठगी में उपयोग,आरोपी गिरफ्तार:4 दिनों में 1.17 करोड़ रुपए का लेनदेन; पहले भी किराए पर अकाउंट दे चुका था
  • uttar pradesh

फर्म के नाम पर चालू-खाता साइबर ठगी में उपयोग,आरोपी गिरफ्तार:4 दिनों में 1.17 करोड़ रुपए का लेनदेन; पहले भी किराए पर अकाउंट दे चुका था

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


श्याम नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ईश्वर शर्मा बैंक खाता किराए पर देकर साइबर फ्रॉड नेटवर्क को सपोर्ट कर रहा था। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया- आरोपी ने अपनी फर्म “वीर स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी” के नाम पर चालू बैंक खाता खुलवाया और उसे साइबर ठगों को किराए पर दे दिया। इस खाते का उपयोग देशभर में ऑनलाइन ठगी के लिए किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले भी यस बैंक में अपनी फर्म के नाम से खाता खोलकर किराए पर दिया था। इसमें साइबर फ्रॉड की राशि जमा हुई थी। इसके बाद उसने एक्सिस बैंक में नया चालू खाता खुलवाकर उसे 50 हजार रुपए में किराये पर दे दिया। खाते में 4 दिन में 1.17 करोड़ रुपए का लेनदेन साइबर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खाते में 4 दिनों में करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए का लेनदेन हुआ। प्रारंभिक जांच में इस खाते से करीब 4.20 करोड़ रुपए की साइबर ठगी सामने आई है। 9 राज्यों से दर्ज हैं साइबर शिकायतें साइबर पोर्टल 1930 और प्रतिबिंब पोर्टल की जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते से जुड़ी 9 साइबर शिकायतें उत्तर प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से दर्ज हैं। संदिग्ध बैंक खाते की जांच के बाद श्याम नगर थाना पुलिस और साइबर सेल जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने, म्यूल बैंक खातों की पहचान करने और डिजिटल फ्रॉड नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “म्यूल हंटर” अभियान का हिस्सा है।

Source link

Tagged: Bank Account Fraud Cyber Fraud Financial Crime Ishwar Sharma Arrest Mule Hunter Operation Online Scam Rajasthan Police Shyam Nagar News

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, मौत:पुताई का काम कर लौट रहे थे युवक, तीन दिन पहले ही पिता बना था
Next: गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपियों को पुलिस में नौकरी नहीं:हाईकोर्ट ने कहा- साफ छवि और अच्छा चरित्र जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

हरदोई में बाढ़ के पानी ने ली मासूम की जान:रातभर तलाश के बाद मिला शव, खेलते हुए घर से पीछे चला गया था

rrshuklaji@gmail.com3 minutes ago 0

शामली में सड़क ढाल विवाद, रास्ते में पानी भरा:सड़क का ढाल तालाब की ओर कराने की मांग, 200 परिवारों के रास्ते में भरा पानी

rrshuklaji@gmail.com18 minutes ago 0

देवरिया विधायक के खिलाफ भ्रामक पोस्ट:आरोप में 2 भाइयों पर केस; शिकायतकर्ता ने दिए स्क्रीनशॉट और लिंक, छवि खराब करने का आरोप

rrshuklaji@gmail.com35 minutes ago 0

जीवित्पुत्रिका परगंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर के ददरीघाट पर रोहन बिंद गहरे पानी में बहा, तलाश जारी

rrshuklaji@gmail.com50 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
हरदोई में बाढ़ के पानी ने ली मासूम की जान:रातभर तलाश के बाद मिला शव, खेलते हुए घर से पीछे चला गया था

Recent Posts

  • हरदोई में बाढ़ के पानी ने ली मासूम की जान:रातभर तलाश के बाद मिला शव, खेलते हुए घर से पीछे चला गया था
  • शामली में सड़क ढाल विवाद, रास्ते में पानी भरा:सड़क का ढाल तालाब की ओर कराने की मांग, 200 परिवारों के रास्ते में भरा पानी
  • किसान विकास पत्र स्कीम में 7.5% ब्याज:9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
  • देवरिया विधायक के खिलाफ भ्रामक पोस्ट:आरोप में 2 भाइयों पर केस; शिकायतकर्ता ने दिए स्क्रीनशॉट और लिंक, छवि खराब करने का आरोप
  • India vs Brazil Football Match in Kolkata

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.