![]()
कानपुर देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर प्लाईवुड से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी स्थित हनुमान मंदिर के पास सेंगर नदी पुल पर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर का यह ट्रक प्लाईवुड लेकर हरियाणा से कोलकाता की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बिहारी गांव के पास हनुमान मंदिर पुल के करीब पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुल से नीचे जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक प्रमोद कुमार पुत्र रामलोचन, निवासी खानपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना ट्रक मालिक और संबंधित कंपनी को भी दे दी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है
Source link
प्लाईवुड से लदा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर गिरा:चालक की मौके पर मौत, हरियाणा से कोलकाता जा रहा था