वॉशिंगटन4 मिनट पहलेलेखक: न्यूयॉर्क से भास्कर के लिए मोहम्मद अली
- कॉपी लिंक

भारतीयों का ‘अमेरिकन ड्रीम’ अब भी कायम है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प – की वीजा, ट्रेड और ग्रीनकार्ड जैसी पाबंदियों के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में टेक, हेल्थकेयर और – फार्मा सेक्टर के कारण भारतीय परिवार अब पुराने घने इलाकों से निकलकर नए उपनगरों में बस रहे हैं।
अमेरिका में पिछले 20 साल के दौरान 50 से ज्यादा ‘मिनी इंडिया’ यानी भारतीयों की टाउनशिप वजूद में आई हैं। अगले 5 साल में ये बढ़कर 75 हो जाएंगी। इन इलाकों में रहने वाले भारतीय परिवार स्थानीय श्वेत अमेरिकियों से दोगुने अमीर हैं।
भारतीय परिवारों की औसत आय लगभग 1.54 करोड़ रुपए है जबकि अमेरिकी परिवार की औसत आय लगभग 80 लाख रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में ये अंतर और बढ़ेगा।
कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा भारतवंशी
कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा 9.30 लाख भारतवंशी रहते हैं। इसका कारण यहां का आईटी सेक्टर है। दूसरे नंबर पर टेक्सास में 5.40 लाख भारतवंशी हैं।
बैचलर्स डिग्री पाने वालों में 54% भारतवंशी
अमेरिकियों के मुकाबले में भारतवंशियों के पास अधिक बैचलर डिग्री है। बैचलर्स डिग्री पाने वालों में 25% अमेरिकी जबकि 54% भारतवंशी हैं। मास्टर्स या फिर डॉक्टरेट डिग्री पाने वालों में 60% भारतवंशी हैं। अमेरिका में किसी भी प्रवासी समूह में से भारतीय मूल के लोगों का प्रतिशत सबसे अधिक है।
दो अहम मिनी इंडिया
फ्रिस्को, टेक्सस
25 साल पहले सिर्फ खेत था, आज आबादी 2.5 लाख। यहां 19% भारतीय मूल के लोग हैं। 2008 में बना कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर अब पूरे इलाके का सामुदायिक केंद्र है। पड़ोसी शहर प्लेनो और एलन में भी मंदिर, रेस्तरां और दुकानों का जाल फैल चुका है।
डबलिन-सैन रेमन
भारतीय आबादी अब 18% है। डबलिन के स्कूलों में 41% दाखिले भारतीय मूल के बच्चों के हैं। दूसरी पीढ़ी अब दिवाली भी मनाती है और वीकेंड पर क्रिकेट खेलने का लुत्फ भी उठाती है। भारतीय फूड बेहद लोकप्रिय, ड्राइव-थू तक खुल गए हैं।
भास्कर एक्सपर्ट विलियम फ्रे के अनुसार सिलिकॉन वैली के भारतीय ग्रोथ इंजन की स्पीड बढ़ेगी।
विलियम फ्रे ने बताया कि भारतीयों ने सिलिकॉन वैली से 25 साल पहले सफर शुरू किया था। अब इस ग्रोथ इंजन की रफ्तार और बढ़ेगी। करीब 35% सिलिकॉन वैली स्टार्टअप्स में कम से कम एक भारतीय मूल का सह-संस्थापक है।
आईटी सेक्टर में भारतीयों की दमदार मौजूदगी से अमेरिका के अन्य राज्यों में भी भारतीयों की टाउनशिप में इजाफा करेगी। भारतीयों की मौजूदगी सीधे-सीधे अमेरिका के इकॉनॉमिक मॉडल पर आधारित है। अमेरिका में आने वाले किसी भी विदेशी समुदाय से ज्यादा भारतीय इसके योगदान देते हैं।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था: CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा

आतंकी संगठन अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन 9/11 हमले से पहले भारत को भी निशाना बनाना चाहता था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
