प्रेशर हॉर्न और मोडीफाइड साइलेंसर पर पुलिस का एक्शन:अमेठी में विशेष अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई


अमेठी में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर प्रेशर हॉर्न और अनधिकृत मोडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। प्रभारी यातायात शोभनाथ राम के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर प्रेशर हॉर्न और मोडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को चिह्नित किया गया। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जांच के दौरान जिन वाहनों में अनधिकृत प्रेशर हॉर्न और मोडीफाइड साइलेंसर पाए गए, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। वाहन चालकों को किया जागरूक अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि तेज आवाज वाले हॉर्न और मोडीफाइड साइलेंसर से आम लोगों, अस्पतालों के मरीजों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर असुविधा होती है। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रभारी यातायात शोभनाथ राम ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हॉर्न और साइलेंसर का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी प्रेशर हॉर्न और अनधिकृत मोडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन कर ध्वनि प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *