![]()
प्रयागराज के जॉर्जटाउन इलाके में नर्स की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
मामला चार मई का है। बहरिया निवासी व्यक्ति की 21 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। वह जॉर्जटाउन इलाके में किराए के कमरे में रहती थी। चार मई को परिवार को सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। मकान मालिक ने परिवार को बताया कि युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक के साथ विवाद की बात आई सामने
पिता के मुताबिक, परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रवि उर्फ राहुल नाम का युवक अक्सर युवती से मिलने उसके कमरे पर आता था। वहीं, दो मई को युवती के रिश्तेदार का बेटा परीक्षा देने के लिए उसके कमरे पर रुका था। उसने परिवार को बताया कि उस दौरान युवती और राहुल के बीच विवाद हुआ था। पूछने पर युवती ने बताया था कि वह करीब एक साल से राहुल को जानती है। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी युवती से सगाई करने जा रहा था। जान से मारने की धमकी भी दी
एफआईआर में पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह अक्सर जान से मारने की धमकी भी देता था। इसी तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जॉर्जटाउन पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रवि उर्फ राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Source link
प्रेमी के धोखे से सदमे में आकर की खुदकुशी:प्रयागराज में फंदे पर लटकी मिली नर्स के पिता ने कहा, शादी का किया था वादा