हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में अल्ताफ राजा नाइट:हजारों दर्शक गीतों और गजलों पर झूमे, वातावरण में बांधा समां


हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में बुधवार देर रात अल्ताफ राजा नाइट का आयोजन हुआ। गुरुवार की सुबह तक यह कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों दर्शक पहुंचे और मशहूर गायक अल्ताफ राजा के गीतों का आनंद लिया। उनके गीतों और शायरियों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भगवान गणेश के सामने दीप जलाकर की। सत्यांशु पटेल के भजनों पर भी दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। जैसे ही अल्ताफ राजा मंच पर आए, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने अपने चर्चित नगमे जैसे “तुम तो ठहरे परदेसी” और “इश्क और प्यार का मजा लीजिए” गाए। दर्शक उनके साथ गुनगुनाते और तालियां बजाते रहे। अल्ताफ राजा ने गीतों के बीच शेर-ओ-शायरी भी पेश की। युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस सांस्कृतिक संध्या में उमड़े जनसैलाब ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान कई दिन बाद मेले के पंडाल में भीड़ भी देखने को मिली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *