![]()
डुमरियागंज में परसा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवक निशांत यादव को टक्कर मार दी। हादसे में निशांत घायल हो गए और उनकी स्कूटी टूट गई। निशांत ने जब कार चालक से पूछताछ की, तो चालक दीप यादव और उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग कार से उतर आए। उन्होंने निशांत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित निशांत यादव की शिकायत पर डुमरियागंज पुलिस ने कार चालक दीप यादव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निशांत यादव बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव के रहने वाले हैं। यह घटना 29 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे हुई, जब वह डुमरियागंज से बांसी जा रहे थे। कार का नंबर यूपी 32 क्यूडब्ल्यू 9228 है।
Source link
कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, विरोध पर युवक से:डुमरियागंज में चालक समेत चार पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी