प्रयागराज में हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:मऊआइमा में मचा हड़कंप, पुलिस-ग्रामीण सुरक्षित उतारने में जुटे


प्रयागराज में गुरुवार दोपहर नेशनल हाईवे के पास एक युवक हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसे खंभे पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवोल्टेज तारों के करीब होने के हादसे का डर बना हुआ था। लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन ऊंचाई होने के कारण आवाज नीचे साफ सुनाई नहीं दे रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को पीछे हटाया। पुलिस और ग्रामीण लगातार उस व्यक्ति को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों में जुट गए। बातचीत के दौरान पता चला कि युवक अपनी पुरानी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज था। उसका कहना था कि लगभग एक साल पहले दर्ज कराए गए मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बार-बार थानों के चक्कर काटने और न्याय न मिलने की वजह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस उसे सुरक्षित नीचे लाकर मामले की जांच में जुटी है। मामला मऊआइमा के बादीपुर का है। तस्वीरें देखिए- अब मामला समझिए – युवक की पहचान ख्वाजा के सराय का निवासी अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। अब्दुल रहीम एक पुराने मामले में गिरफ्तारी ने होने से नाराज था। आज दोहपर वह हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। युवक खंभे के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया, जिससे उसकी जान सांसत में आ गई। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खंभा काफी ऊंचा होने के कारण नीचे खड़े लोगों को युवक की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। हाईवोल्टेज लाइन के बेहद करीब होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, गिरफ्तारी की मांग 1 साल पहले मुकदमा लिखा गया था जिसमें आरोप था कि पड़ोसियों ने मेरे गाय को लाठी डंडे से मार डाला दूसरा आरोप था उसको मना करने पर मेरी छोटी बहन के साथ छेड़खानी का भी मुकदमा लिखा गया जो नाबालिक लड़की थीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गया था मुख्यमंत्री के आदेश पर ही मुकदमा लिखा गया था। टावर से वीडियो बनाकर बोला – बहन से समझौता कैसे ? टावर से वीडियो बनाकर युवक ने कहा – मुझसे पैसों का लेनदेन करके सुलह और समझौता करने के लिए कहा जा रहा है। क्या कोई अपनी बहन के साथ हुए अन्याय पर समझौता करेगा? उसने बताया कि उसकी बहन सिर्फ 13 साल की है और पॉक्सो मामले में भी उससे समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक का आरोप है कि थाने जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उससे सबूत मांगे जाते हैं। जबकि दूसरी तरफ से बिना किसी सबूत के उस पर और उसके परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। उसने बताया कि जब उसने घटना के सीसीटीवी फुटेज और कैमरे की जांच की मांग की तो प्रशासन ने कैमरा बंद या खराब होने का बहाना बना दिया। हाईवे पर लगा जाम, लोगों से दूरी बनाने की अपील सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बृजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। उन्होंने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस के साथ ग्रामीण भी युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे। नेशनल हाईवे और ओवरब्रिज के पास घटना होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीर भी रुककर पूरा मामला देखने लगे, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ती गई। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी पुलिस लगातार युवक पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अनहोनी न हो। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। रामफल इनरी सहित पुलिस टीम और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं। युवक किस वजह से हाईवोल्टेज खंभे पर चढ़ा, इसका पता उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद ही चलेगा। पुलिसकर्मी एस एस आई मनोज सिंह यादव हलका इंचार्ज ने बताया कि मामले की चार्जशीट चली गई है। उसमें गिरफ्तारी नहीं है। ————- ये खबर भी पढ़ें बेटे का पैर मिला, अब मलबे में शरीर की तलाश:कौशांबी में ब्लास्ट के बाद सदमे में लोग, बच्ची जिंदा बची पर बोल नहीं पा रही मेरा बेटा सुबह 8 बजे कहकर आया था कि काम पर जा रहे हैं। यहां बूंदी बनाने का काम करता था। ये जो बाइक पड़ी है, मेरे बेटे की है। धमाके से इतनी दूर उड़कर आई है। हम कल से प्रयागराज-कौशांबी में बेटे को ढूंढ रहे हैं। मॉर्च्युरी में बेटे का एक पैर मिला है। उसकी भी प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *