![]()
फर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह करीब 11:40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें राहत किट बांटी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों से बातचीत के दौरान सीएम ने उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री मिलने समेत दूसरी समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, “इतना बढ़िया राजा कोई नहीं है।” बाढ़ पीड़ितों से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं फर्रुखाबाद की तीन तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। हवाई सर्वेक्षण के बाद पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कई बार बातचीत की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें राहत सामग्री मिली या नहीं और किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। रामलली बोलीं- राजा हमारे बीच आए, अच्छा लगा बाढ़ पीड़ित रामलली ने कहा, “इतना बढ़िया राजा कोई नहीं है। जो भी सुविधा आती है, वह सब मिलती है। राजा हमारे बीच आए, हाल जाना, अच्छा लगा।” सोमवती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि सामान मिला या नहीं और कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इतने पास से पहले कभी नहीं देखा था। लोगों ने बताया- मुख्यमंत्री ने पीठ पर हाथ रखा प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे हैं। उन्होंने राशन के बारे में पूछा और यह जाना कि किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। राम खिलावन ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हो पाएगी। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पास आकर पीठ पर हाथ रखा, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा। बुजुर्ग राम रतन बोले- पहली बार बाढ़ पीड़ितों के बीच आए सीएम बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग राम रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के बीच आए और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है और खुश हैं या नहीं। रॉबिन कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतने करीब से देखना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्या होने पर बताने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
Source link
बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, राहत किट बांटी:महिला बोली- इतना बढ़िया राजा कोई नहीं; मुख्यमंत्री को इतने पास से पहली बार देखा