मेरठ में स्कूल बस ने बच्ची को कुचला, मौत-CCTV:बड़ी बहन को बस में बैठाने गई थी मां, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम


मेरठ के मवाना के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम नवनीत की मौत हो गई। वह अपनी मां पूजा के साथ बड़ी बहन को भावना इंटरनेशनल स्कूल की बस में बैठाने गया था। इसी दौरान बस के पास पहुंचने पर वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन बच्चे का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि करीब दो घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बड़ी बेटी को स्कूल बस में बैठाने निकली थी मां परीक्षितगढ़ के ग्राम बढला 12 निवासी प्रिंस चौधरी का 3 साल का बेटा नवनीत गुरुवार सुबह अपनी मां पूजा के साथ घर से निकला था। पूजा अपनी बड़ी बेटी को स्कूल बस में बैठाने जा रही थीं। नवनीत भी मां के पीछे-पीछे बस के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम नवनीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने बच्चे का शव रख दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास शुरू किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *