![]()
प्रयागराज में एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह से चल रही हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। हालांकि दिन के दौरान बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है, लेकिन बादलों और हवाओं के कारण गर्मी का असर काफी कम महसूस हो रहा है। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जहां कई जगह नुकसान पहुंचाया, वहीं इसके बाद मौसम में आई ठंडक ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बादलों की आवाजाही और हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
Source link
प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, चल रही हवाएं:आंधी-बारिश के बाद मौसम हुआ ठंडा, तापमान में 5-6°C की गिरावट