महंत नृत्य गोपाल दास ने किया रजत शिला का पूजन:एक लाख गांव एवं प्रमुख धार्मिक स्थलो पर पूजित की जाएगी संकल्प शिला, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की नींव में लगाई जाएगी


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज के आह्वान पर रजत (चांदी) निर्मित शिला का पूजन किया। मणिराम छावनी पर जैसे ही शिला पहुंची, मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी नयन कमल दास महाराज , सेवायत जानकी दास ने संतों एवं श्रद्धालुओं के साथ शिला का पुष्प वर्षा के साथ अगवानी की। इस अवसर पर गगन भेदी नारों के साथ अयोध्या हुई हमारी है अब मथुरा की बारी है , भगवान श्री कृष्ण की जय, के जयकारे लगे। सरयू तट पर किया पूजन हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी ने बताया कि रजत शिला को सर्वप्रथम पवित्र सरयू नदी में स्नान कराकर पूजित किया गया और फिर महाआरती की गई। इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान जी महाराज के श्री चरणों में पवित्र किया गया,राम मंदिर ले जाकर भगवान राम की पावन धरा की रज से संकल्पित किया गया। राजेश पाठक को बनाया प्रभारी दिनेश फलाहारी ने बताया कि ब्रजभूमि सहित भारतवर्ष के प्रमुख मंदिरों एवं एक लाख से अधिक गांव में इस शिला को पूजन कराने हेतु बृज धमाचार्य परिषद के महामंत्री पं राजेश पाठक को इस कार्य के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र से देवी इंदु लेखा,आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा, संत हरिदास बाबा , विप्र नेता सुभाष शर्मा, पं राजेश शास्त्री,गोविंद देव शर्मा आदि साथ रहेंगे। 1 सितंबर को वृंदावन आएगी शिला प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि एक सितंबर को रजत शिला धूमधाम से ब्रजभूमि में विशेष वाहन से प्रवेश करेगी। जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई हैं। सर्वप्रथम शिला को श्रीधाम वृंदावन ले जाया जाएगा और वहां पर सभी साधू संतों के द्वारा पवित्र शिला का पूजन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *