बुलंदशहर में प्रदूषण फैलाने वाला हॉट मिक्स प्लांट सील:चिमनी से निकल रहा था जहरीला धुआं, नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई


बुलंदशहर में जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार शाम जीटी रोड स्थित ग्राम धमरावली में एक हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर प्लांट का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया। अचानक निरीक्षण करने पहुंची टीम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने धमरावली गांव स्थित मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के हॉट मिक्स प्लांट का अचानक निरीक्षण किया। चिमनी से निकल रहा था काला धुआं निरीक्षण के दौरान टीम ने प्लांट की चिमनी से काला धुआं निकलते देखा। प्रशासन के अनुसार इससे आसपास वायु प्रदूषण फैल रहा था। जांच में प्लांट में वायु प्रदूषण रोकने वाले जरूरी उपकरण नहीं मिले। NOC नहीं मिलने पर कार्रवाई टीम के मुताबिक प्लांट के पास राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जरूरी जल एवं वायु सहमति भी नहीं थी। पर्यावरण संबंधी मानकों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी। गियर बॉक्स मोटर सील कर संचालन बंद कराया संयुक्त टीम ने हॉट मिक्स प्लांट की गियर बॉक्स मोटर को सील कर दिया। इसके साथ ही प्लांट का संचालन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्लांट ऑपरेटर रणदीप और छितर सिंह मौके पर मौजूद थे। उन्हें कार्रवाई की जानकारी दे दी गई। आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *