प्रयागराज में एमबीबीएस छात्रा की मौत:यूनाइटेड मेडिसिटी में फोर्थ ईयर की स्टूडेंट थी, परिजनों के आने का इंतजार


प्रयागराज के झलवा स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में शनिवार सुबह एक एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान सृष्टि मिश्रा (22) पुत्री अनुराग मिश्रा के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फोर्थ ईयर की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल के बाहर जुट गए। सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही कॉलेज प्रशासन और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। रात में सामान्य थी, अचानक बिगड़ी तबीयत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतका का भाई भी डॉक्टर है और वर्तमान में दूसरे जनपद में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। घटना के बाद यूनाइटेड मेडिसिटी परिसर में शोक का माहौल है। सहपाठी और अन्य छात्र, छात्रा की मौत से स्तब्ध हैं। पुलिस और कॉलेज प्रशासन मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के प्रयागराज पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *