प्रयागराज में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 40°C:सुबह से बादल छाए, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी


प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदला जरूर है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत अब भी नहीं मिली है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस इतनी अधिक है कि लोगों के उमस भरी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से शहर में गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि यह रविवार के 43 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कम है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस काफी ज्यादा महसूस की जा रही है। रविवार देर रात शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन सुबह होते ही तेज धूप निकल आई और बाद में बादलों के बीच उमस और बढ़ गई। तेज धूप और गर्म हवाओं से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल उमस भरा मौसम बना रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। साथ ही मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही अलर्ट जारी किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *