![]()
राजधानी लखनऊ के मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में जलभराव की समस्या से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया है। मंगलवार को मिश्रीबाग के स्थानीय नागरिकों ने बसंत कुंज बंधा स्थित एलडीए के बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर इक्कठा होकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल जाने वाले मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे के लिए जाम कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद रास्ता खाली कराया गया, लेकिन लोग प्रदर्शन करते रहे। लोगों का आरोप है कि मिश्रीबाग में ही आकर कई नालों का पानी गोमती में मिलता है, लेकिन सिंचाई विभाग ने चैनल बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र में लोगों के घरों में जलभराव हो गया है। गंदे पानी में मरे जानवर भी लोगों ने छोड़ दिया है। इससे जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय पार्षद कब सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी सिर्फ फोन पर झूठा आश्वासन दे रहे हैं। सिंचाई विभाग के के अरुण कुमार झूठ बोल रहे हैं कि चैनल खुला है जबकि लोग वहीं बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं मैं भी मौके पर मौजूद हूं। अधिकारियों की लापरवाही के का खामी आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा इलाके में नालियों की सही ढंग से सफाई न होने और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था न बनाए जाने के कारण गलियों व घरों में कई दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि जलभराव के दौरान बाढ़ पम्पिंग स्टेशन की मोटर समय पर नहीं चलाई जातीं, जिससे पानी का स्तर कम होने के बजाय लगातार बढ़ता रहता है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मल्लाही टोला प्रथम वार्ड की मुख्य नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द पम्पिंग स्टेशन की सभी मोटरें पूर्ण क्षमता के साथ चालू कर जलभराव की समस्या को दूर नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Source link
जलभराव से गुस्साए मल्लाही टोला वार्ड के निवासी:बसंत कुंज बंधा स्थित बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर प्रदर्शन, सड़क जाम