प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर, तापमान 45°C पहुंचा:हीट वेव का अलर्ट जारी, चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल


प्रयागराज में गर्मी लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रहा। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है साथ में गर्म हवाओं का असर तेज है। सुबह से ही तेज और चिलचिलाती धूप निकलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ता गया और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी, छाता और पानी की बोतलों का सहारा लेते दिखाई दिए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक गर्मी का यह दौर जारी रह सकता है। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय सिर को गमछे, टोपी या छाते से ढकें। बच्चों और बुजुर्गों को धूप में ज्यादा देर तक न रहने दें। चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें मानसून की दस्तक पर टिकी हैं, जिससे इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *