प्रतापगढ़ में वृद्धाश्रम में मनाया सांसद एसपी सिंह का जन्मदिन:सपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में काटा केक, बुजुर्गों को बांटे फल


प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया। शाम करीब 4 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। बुजुर्गों के साथ बिताया समय सांसद के मीडिया प्रभारी वकार अहमद और अन्य सपा साथियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ समय बिताया और फल बांटे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच मनाना सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश मिलता है। सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ. एजाज अहमद समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *