अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर कौशांबी में प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस बल तैनात
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात कौशांबी के मंझनपुर मुख्यालय स्थित कलश चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।…