प्रतापगढ़ में बाइक-स्कूटी टक्कर, एक की मौत:दो घायल, एक प्रयागराज रेफर; पुलिस जांच में जुटी


प्रतापगढ़ में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला-महुली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक कंधई थाना क्षेत्र का निवासी था। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी हादसे के बाद कुछ समय के लिए चिलबिला-महुली रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु करा दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *