![]()
बांदा में विप्र एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में चित्रकूट निवासी तथाकथित महंत भरतदास पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मंच ने भरतदास पर आपराधिक गतिविधियों, धन वसूली और पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, भरतदास चित्रकूट के लालापुर स्थित असावर माता मंदिर, वाल्मीकि आश्रम का निवासी है। उस पर आपराधिक चरित्र का व्यक्ति होने का आरोप है और चित्रकूट जनपद में उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि भरतदास महंत का वेश धारण कर राजनीतिक संरक्षण में स्थानीय ग्रामीणों का उत्पीड़न और शोषण करता है। FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की उस पर मंदिर के आसपास के दुकानदारों से जबरन धन वसूली करने और महिलाओं के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर बुरी नीयत रखने के भी आरोप हैं। पीड़ितों ने इन आरोपों को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान परिषद के अध्यक्ष और बांदा/चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा को भी लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पूर्व सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और चित्रकूट जिला प्रशासन को पत्र लिखकर भरतदास के कृत्यों की जानकारी दी और प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध किया था। पूर्व सांसद के पत्र लिखने के विरोध में, तथाकथित महंत भरतदास ने 18 अप्रैल, 2026 को एक वीडियो बनाया। इस वीडियो संदेश में उसने पूर्व सांसद की दिवंगत मां के खिलाफ चारित्रिक रूप से अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रकाशित और प्रसारित किया गया, जिससे पूर्व सांसद और उनके पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उनकी छवि धूमिल हुई। महंत भरतदास का यह वीडियो जारी होने के बाद बांदा और चित्रकूट की जनता में भारी आक्रोश है। विप्र एकता मंच ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य दोनों जनपदों में शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश है। मंच ने पुलिस अधीक्षक से भरतदास महंत के खिलाफ सक्षम धाराओं में तत्काल FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link
पूर्व सांसद की मां का अपमान करने का आरोप:विप्र एकता मंच ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर महंत भरतदास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की