पुलिस हिरासत में युवक की मौत का आरोप:गुस्साए लोगों ने घेरा थाना, सीओ बोले- जानते नहीं हो भाजपा की सरकार है 10 मिनट में सही कर दूंगा


बरेली के देवरनिया में उस वक्त हालात बिगड़ गए जब पुलिस पर हिरासत में एक युवक की मौत का आरोप लगा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई। हालात को देखते हुए 5 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी और जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा। प्रेम प्रसंग में हुआ बबाल
देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा निवासी एक युवक एक युवती को भगाकर ले गया था। इस मामले में युवती के परिवार की ओर से युवक और उसके परिवार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार सुबह पुलिस आरोपी के चाचा फुरकान (45) पुत्र सुबहान मियां, जो कि शुगर के मरीज थे, को पूछताछ के लिए थाने ले आई। बताते हैं कि कुछ समय बाद फुरकान की हालत जब खराब होने लगी तो आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन देर शाम उनके शव को लेकर थाने आ धमके‌ और पुलिस पर फुरकान की पिटाई करने से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर हंगामा करने लगे। परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग भी आए थे, गुस्साई भीड़ थाने के गेट पर हंगामा करने लगी। 5 थानों की पुलिस ने सम्हाला मोर्चा
हालात बिगड़ते देख‌ देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, शाही, भोजीपुरा थानों की पुलिस के साथ सीओ बहेड़ी अरुण कुमार और एसपी नॉर्थ मुकेश चन्द्र मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।‌ सीओ के व्यवहार से नाराज हुए ग्रामीण
वहीं हालात बिगड़ते देख सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने भीड़ से कहा कि “पुलिस पर दबाव बनाओगे, जानते नहीं हो ये भाजपा की सरकार है, तमीज से रहना बिल्कुल, सुधार दिए जाओगे। 10 मिनट लगेंगे, लॉ एंड ऑर्डर से कोई कंप्रोमाइज नहीं है यहां पर।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *