पीएम मोदी ने युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की:2 मिनट का वीडियो जारी किया, कहा- फ्रेंडशिप डे जैसा उत्साह दिखाइए


पीएम मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त, 1905 हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आज आग्रह करता हूं 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। और इसमें नई-नई वैरायटीज होती हैं। पूरा वीडियो देखिए… आप भी हैंडलूम की इस वैरायटी के साथ जीआरडब्ल्यूएम वीडियो करके दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना। आइए हम स्वंय हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर परिवारों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो। आइए 7 अगस्त हैंडलूम डे मनाएं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *