पत्नी ने पति के बेड के नीचे से निकाली युवती:हरदोई में कोर्ट में चल रहा है पति-पत्नी का विवाद; वीडियो आया सामने, पुलिस कर रही जांच


हरदोई में वैवाहिक विवाद के बीच एक व्यक्ति की कथित दूसरी शादी का मामला सामने आया है। पहली पत्नी ने ससुराल पहुंचकर दूसरी महिला को कमरे में बेड के नीचे छिपा हुआ होने का दावा करते हुए बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रविवार दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शादी करीब सात वर्ष पहले मल्लावां क्षेत्र के मगरहा राघौपुर निवासी दिशा शर्मा से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। पिछले चार वर्षों से पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और दिशा अपने मायके में रह रही हैं। दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची ससुराल दिशा शर्मा का कहना है कि अदालत से अभी तक तलाक या अन्य कोई फैसला नहीं आया है। इसी बीच उन्हें पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। शनिवार शाम वह ससुराल पहुंचीं, लेकिन परिजनों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद उनका शक और गहरा गया। छत के रास्ते घर में पहुंची, बेड के नीचे मिली महिला दिशा के मुताबिक, वह पूरी रात पड़ोस के एक घर में रुकी रहीं। रविवार दोपहर पड़ोसी की छत के रास्ते अपने ससुराल पहुंचीं। कमरे की तलाशी लेने पर उन्हें बेड के नीचे एक युवती छिपी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने युवती को बाहर निकालकर कोतवाली ले गईं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस बोली- मामला न्यायालय में विचाराधीन शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद पहले से न्यायालय में लंबित है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *