महिलाओं को सुरक्षा और योजनाओं के प्रति जागरूक किया:टटीरी मे मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल में सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी


बागपत में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत कस्बा टटीरी में महिलाओं की चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा के उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस और संबंधित विभागों से संपर्क करें। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। चौपाल में महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि जागरूकता और समय पर शिकायत दर्ज कराने से अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *