पत्नी के मायके से नहीं लौटी, युवक ने खाया जहर:डायल-112 ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, गंभीर हालत में इलाज जारी


देवरिया में पत्नी के मायके से वापस न आने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पीआरबी टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की भुजौली कॉलोनी में हुई। 40 वर्षीय सुनील राजभर की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को सुनील अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी ने ससुराल लौटने से मना कर दिया। इससे सुनील मानसिक रूप से परेशान हो गया।
बुधवार शाम घर लौटने के बाद सुनील ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसकी भाभी कालिंदी देवी ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 5579 की टीम मौके पर पहुंची। चालक बृजेश यादव, हेड कांस्टेबल आजाद चौहान और कांस्टेबल जनार्दन यादव ने बिना देरी किए युवक को अपनी गाड़ी से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक ने काफी मात्रा में जहरीला पदार्थ खाया है, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसके उपचार में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने समय पर युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल-112 टीम के प्रयासों की सराहना की है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *