![]()
चंदौली में पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पकड़ा है। पत्नी का कहना है कि मुझे शक था कि मेरा पति मुझे धोखा दे रहा है। मैंने दोनों को कमरे में बिना कपड़ों के पकड़ा। पत्नी का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद पति अपनी गर्लफ्रेंड से कह रहा था कि तुम डरो मत मै सब संभाल लूंगा। पत्नी होटल से बाहर घसीटते हुए सड़क पर लाकर पति के गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की। इस दौरान पति अपने गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश कर रहा है। पति की हरकत देखा पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसको भी पीटने लगी। वहां मौजूद लोग इसी पूरी घटना का अपने फोन से वीडियो बनाते नजर आए। जब पत्नी, पति और गर्लफ्रेंड होटल से जाने लगे तब किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तीनों को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस के समझाने के बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। किसी ने तहरीर नहीं दिया। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर स्थित मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अपने पति का पीछा करते पहुंची महिला दरअसल, खोवा मंडी इलाके के एक होटल के सामने सड़क पर रविवार की शाम को दो महिलाओं के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक महिला दूसरे को पीटते हुए कह रही है कि हमको पहले से ही पता था कि इसका कहीं दूसरे जगह चक्कर चल रहा है। आज इसका पीछा किया तो सारी पोल पट्टी खुल गई है। आज दोनों का वीडियो बनाकर वॉयरल करूंगी। अपना परिवार का ध्यान नहीं देना है तो दूसरे महिला के साथ होटल में गुलछर्रे उड़ा रहा है। इस दौरान अपने गर्लफ्रेंड को पीटता देख पति उसको बचाने के लिए आगे हाथ बढ़ाता है, तब उसकी पत्नी उसको भी कई थप्पड़ जड़ देती है। तीनों का मारपीट देख मची अफरा-तफरी पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच मारपीट होता देख कुछ देर तक होटल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस मारपीट का वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आए। कोई उनको छोड़ाने की कोशिश नहीं किया। जब पत्नी का गुस्सा का शांत हुआ तो वह होटल से आगे बढ़े। लेकिन इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तीनों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया और कोतवाली लेकर गई। बता दें कि होटल में पति ने अपने पहचान पत्र पर कमरा रेंट पर लिया था। वहीं, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड से जुड़ा मामला थाने पहुंचा था। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————– यह खबर भी पढ़िए:- मेरठ की दामिनी बोली-पति को सांप डसवाने का गम नहीं:उसका अफेयर था, रोकने पर पीटता, इसलिए वैन ड्राइवर से दोस्ती की मेरठ में पति अतुल पवार (32) को सांप से डसवाने वाली पत्नी दामिनी (30) ने पुलिस पूछताछ में कहा कि मुझे पति की मौत का गम नहीं है। वो मर गया, ठीक हुआ। उसका दूसरी महिला से अफेयर था। टोकने पर मुझे पीटता था। कहता था कि घर में रहना है तो मेरे हिसाब से रहो, वरना मारकर भगा दूंगा। मैं कमाती थी तो पैसा वो रख लेता था। उससे तंग आ गई थी। इसलिए मैंने भी वैन ड्राइवर से दोस्ती कर ली। पढ़ें पूरी खबर….
Source link
पति का पीछा कर होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा:चंदौली में पत्नी ने बीच सड़क पर दोनों को जमकर कूटा, बोली- परिवार छोड़ दूसरे के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे