पड़ोसी ने घर के अंदर युवक का गला रेता:आरोपी के घर में तोड़फोड़ की कोशिश, हाइवे जाम; कई थानों की फोर्स तैनात


अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने 25 वर्षीय युवक को अपने घर बुलाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर बुलाकर किया जानलेवा हमला घटना सोमवार देर शाम करीब 9 बजे गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड स्थित इलाके की है। घायल युवक की पहचान अंकित (25) पुत्र कल्लू कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने अंकित को अपने घर बुलाया और वहां चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ अंकित को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद भड़के ग्रामीण, हाईवे किया जाम घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया और विरोध स्वरूप अमेठी रोड पर हाईवे जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। तीन साल पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक और आरोपियों के बीच करीब तीन वर्ष पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक युवती को लेकर हुए पुराने मामले से जुड़ा था। पुलिस इसी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरीगंज महिला थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *