नुसरत अंसारी व अफजाल अंसारी की एक साथ सुनवाई:मुख्य न्यायाधीश करेंगे पीठ नामित, सुनवाई 2 जुलाई को


इलाहाबाद हाईकोर्ट में बाहुबली नेता अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी की जब्त संपत्ति को रिलीज करने के मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
कोर्ट ने आपराधिक अपीलों के साथ इस याचिका को संबद्ध कर दिया है। कहा याचिका की सुनवाई अपीलों के साथ करना सही रहेगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को अपील दाखिल करने में देरी के जवाबी हलफनामे पर प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया गया है।
नुसरत अंसारी और अन्य की ओर से दाखिल याचिका में सीज की गई संपत्तियों को रिलीज करने की मांग की गई है। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय तथा न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह-प्रथम की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने कहा यह मामला अफजाल अंसारी से जुड़ी अन्य लंबित आपराधिक अपीलों के साथ उचित पीठ के समक्ष 2 जुलाई 2026 को पेश किया जाए। कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश को पत्रावली पीठ नामित करने के लिए भेजी जाय। खंडपीठ या एकलपीठ याचिका के साथ अपीलों की सुनवाई करे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *