![]()
बिजनौर में महिला डॉक्टर ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है बीजेपी नेता काम के बहाने से महिला डॉक्टर के अस्पताल आए थे। दोनों की पहले से जान पहचान थी। बातचीत के दौरान धोखे से बीजेपी नेता ने डॉक्टर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद महिला डॉक्टर बेहोश हो गईं। इसके बाद बीजेपी नेता ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में उन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उनसे पैसे की मांग की गई। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता प्रभात यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला महिला डॉक्टर के अनुसार चांदपुर इलाके में उनका अस्पताल है। शिकायत के अनुसार, महिला डॉक्टर के पति की साल 2025 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रोहनिया गांव निवासी बीजेपी नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ मरीजों को लेकर उनके अस्पताल आने-जाने लगे। धीरे-धीरे उनसे जान पहचान बढ़ गई। घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला डॉक्टर का आरोप है आरोपी ने खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे धन की मांग करने लगा। आरोप है कि लंबे समय तक उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने पूरी घटना की जानकारी अपने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को भी दी है। महिला ने कहा कि वह पूरी तरह होशोहवास में यह शिकायत दर्ज करा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई चाहती है। महिला ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपना नर्सिंग होम चला सके और बच्चों का पालन-पोषण कर सके। आरोपी BJP नेता बोला- मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा आरोपी भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हमे षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इस मामले में सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और अभियोग (FIR) पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।
…………. होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ड्यूटी पर जा रहा था लखनऊ में मारुति शोरूम के मैनेजर की सिर पर मलबा गिरने से मौत हो गई। वह मंगलवार को ऑफिस जाते समय होटल के सामने से गुजर रहे थे। तभी किसी ने होटल की दूसरी मंजिल से मलबे से भरी बोरी फेंकी जो सीधे उनके सिर पर गिरी। मैनेजर का सिर फट गया। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना चिनहट के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार की है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
भाजपा जिला मंत्री पर अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का आरोप:बिजनौर में महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई FIR, कहा- धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया