![]()
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। बैठक का विषय “विकसित भारत @2047 : समावेशी मानव विकास” रखा गया था। बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार और जनभागीदारी के जरिए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी मंथन हुआ कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और देश के हर नागरिक तक कैसे पहुंचाया जाए। योगी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बना रहे बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नीति आयोग के अनुसार, इस वर्ष की बैठक का फोकस उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से इतर प्रत्येक भारतीय के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करना है। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी शामिल हुए। ————- ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए CM योगी:बोले- विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य, विकसित भारत 2047 के विजन पर हुई चर्चा