![]()
प्रयागराज के जार्जटाउन में निलंबन की कार्रवाई से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। अभय कुमार यादव नाम का यह जेई झूंसी में तैनात थे। एक दिन पहले झूंसी में लाइनमैन की मौत के मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस और बिजली विभाग के अफसर उन्हें नीचे उतारने के प्रयास में जुटे थे। बिना पक्ष सुने ही कार्रवाई का आरोप जेई के परिवारवालों का आरोप है कि वह रात 2:30 बजे तक ड्यूटी पर थे और सप्लाई चालू कराकर घर आए। इसके बाद किसी प्राइवेट व्यक्ति ने लाइनमैन को बुलाकर रिपेयिरंग का काम करवाया। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि बिना पक्ष जाने ही इसमें जेई को निलंबित कर दिया गया।
Source link
निलंबन से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:प्रयागराज में एक दिन पहले लाइनमैन की मौत पर हुई थी कार्रवाई