बच्चे को लेकर पति-पत्नी में विवाद:फिरोजाबाद में महिला के भाई पर हमला, घायल को ट्रॉमा सेंटर ले गए


फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक पर हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार के लोग इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, थाना दक्षिण इलाके की एक महिला का अपने पति बंटू से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि विवाद के बाद उसका पति उसके बच्चे को अपने साथ ले गया था। बच्चे को वापस दिलाने के लिए महिला ने थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई कर बच्चे को बरामद कर उसे सौंप दिया था। महिला का आरोप है कि बच्चे के मिलने के बाद उसके पति ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार को उसके भाई के साथ मारपीट की गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवार के लोग घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भी ठीक से सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *