![]()
संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र में हरितालिका तीज के अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा की तैयारी में जुट गईं। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर तीज व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। शाम को पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत का पारण किया। तीज को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई, मेहंदी, चूड़ी और श्रृंगार का सामान खरीदा। घरों में भी तीज पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
Source link
संतकबीरनगर में हरितालिका तीज उत्सव:महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, शिव पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना